हॉकी विश्व कप- 2018 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पूल-सी में दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में बुधवार शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Select 1/HD पर किया जाएगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
भारतीय टीम विश्व कप का खिताब जीतकर 43 साल का सूखा समाप्त करना चाहेगी. हालांकि टीम के लिए अपने इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा.
भारत की खिताबी राह में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स, जर्मनी और पाकिस्तान जैसी टीमें बड़ी परेशानी बनकर खड़ी होंगी.
पाकिस्तान ने सबसे अधिक बार खिताबी जीत हासिल की है, वह चार बार विश्व चैम्पियन बना है और वह भारतीय टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी भी है. इसके अलावा नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया ने तीन-तीन बार खिताब जीते हैं. जर्मनी दो बार विश्व चैम्पियन रहा है. ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का मौजूदा विजेता है.
भारतीय टीम ने केवल एक बार इस खिताब को जीतने का गौरव प्राप्त किया है. भारत ने 1975 में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर विश्व कप जीता था. इस मैच में सुरजीत और दिग्गज मेजर ध्यान चंद के बेटे अशोक कुमार ने गोल किया था.
कर्ज माफी समेत कई अन्य मांगों को लेकर आज हजारों की तादाद में किसान संसद भवन को घेरेंगे. रामलीला मैदान से किसानों का ये मार्च शुरू हो गया है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में कई जगह ट्रैफिक रूट को भी बदला गया है.
आपको बता दें कि किसानों के साथ इस आंदोलन में डॉक्टर, वकील, पूर्व सैनिक, पेशेवर और छात्रों सहित समाज के तमाम वर्गों के लोग भी शामिल हैं. गुरुवार से ही ये किसान रामलीला मैदान में डटे हुए थे.
रामलीला मैदान में डटे थे किसान
देश के विभिन्न भागों से दिल्ली के प्रवेश मार्गों पर एकत्र होकर आंदोलनकारियों का रामलीला मैदान तक पैदल और वाहनों से पहुंचने का सिलसिला गुरुवार देर शाम तक जारी रहा. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले लगभग 200 किसान संगठनों, राजनीतिक दलों और अन्य समाजिक संगठनों से किसानों की मांग का समर्थन करते हुये आंदोलन में भागीदारी की है.
25 किमी. की यात्रा कर पहुंचे किसान
समिति के महासचिव अवीक शाहा और स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव की अगुवाई में दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन से सुबह शुरू हुई किसान मुक्ति यात्रा लगभग 25 किमी की पदयात्रा कर देर शाम रामलीला मैदान पहुंची. अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव अतुल कुमार अंजान सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों के लिए सुविधाओं का लगातार जायजा लेते रहे.
अंजान ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम की ओर से भी किसानों के समूह पैदल और वाहनों से रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं. फरीदाबाद की ओर आश्रम होते हुए रामलीला मैदान पहुंच रही किसान मुक्ति यात्रा की अगुवाई सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ ने की.
No comments:
Post a Comment